Wednesday, July 15, 2026

महावीर इंटरनेशनल डायमंड ने सेवा पखवाड़े में किए जनसेवा के विविध कार्य

ब्यावर। शाबाश इंडिया।


महावीर इंटरनेशनल डायमंड द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। संस्था ने मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवा अभियान के तहत अमृत कौर अस्पताल में नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से नव प्रसूताओं को 50 बेबी किट वितरित की गईं। प्रत्येक किट में बच्चों के पहनने के कपड़े, ओढ़ने का कपड़ा, दो लंगोट, टोपी सहित कुल सात आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इस अवसर पर माताओं को नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

इसी क्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 60 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. सी.एल. परिहार ने 50 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस दौरान 45 मरीजों की शुगर जांच, 38 मरीजों की बीपी जांच एवं 6 मरीजों की ईसीजी की गई। शिविर संयोजक वीर सुनील संचेती ने आमजन से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

सेवा कार्यों की कड़ी में श्री जैन श्वेताम्बर दादाबाड़ी, ब्यावर में वीर सुशील छाजेड़ के सहयोग से 50 गुलाब एवं 5 नीम के पौधों का रोपण किया गया। वहीं महावीर अन्न क्षेत्र में वीर महावीर जी भंसाली एवं गुप्त सहयोग से गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया।

जीव सेवा के अंतर्गत श्री प्रज्ञा पक्षी आशियाना, सुभाष बाग में वीर गणेशमल जी पीपाड़ा के सहयोग से कबूतरों के लिए एक बोरी गेहूं डाला गया।

इन सभी सेवा कार्यों में चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, संस्थापक वीर डॉ. बी.सी. सोढ़ी, उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया, कोषाध्यक्ष वीर विनय बोहरा, वीर अशोक जी बाबेल, वीर हेमचंद जी सिंघवी, सह सचिव वीर मुरली मनोहर जी जैन, वीर अंकित जी कावड़िया एवं वीरा सुमन जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar