Wednesday, July 15, 2026

आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव का इंदौर में भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठी नगरी

इंदौर (मध्यप्रदेश)। शाबाश इंडिया।


मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में परम पूज्य मुनिकुंजर, ज्येष्ठाचार्य आदिसागर जी अंकलीकर परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश, प्राकृताचार्य एवं राष्ट्रगौरव आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव के आगमन से संपूर्ण इंदौर नगरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण से सराबोर हो उठी।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ससम्मान उपस्थित होकर आचार्य श्री की भावपूर्ण अगवानी की। उन्होंने गुरुदेव के श्रीचरणों में विनयपूर्वक वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य श्री के मंगल आगमन पर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की उपस्थिति, भक्ति भाव और जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। समाजजनों ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया और इस अवसर को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बताया।

आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव का इंदौर आगमन धर्म प्रभावना एवं आध्यात्मिक चेतना का विशेष अवसर बना, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

समर्पित : श्री सुनील सागर युवा संघ भारत

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar