Wednesday, July 15, 2026

जैन इंजीनियर्स ने लगाए छायादार एवं फलदार पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

जयपुर। शाबाश इंडिया।


जैन इंजीनियर्स सोसाइटी जयपुर साउथ चैप्टर का 11वां वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम संकल्प फाउंडेशन की सहभागिता में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा के प्रांगण में आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न किस्मों के छायादार एवं फलदार 51 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 4 से 8 फीट ऊंचाई वाले फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जेस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष इंजी. पी.सी. छाबड़ा, जेस फाउंडेशन सदस्य एवं संकल्प फाउंडेशन ट्रस्टी इंजी. राजीव कुमार जैन, जेस नॉर्थ जोन चेयरमैन इंजी. डी.एम. जैन, जेस नॉर्थ जोन सचिव इंजी. अरुण कुमार जैन, जयपुर साउथ चैप्टर अध्यक्ष इंजी. महेंद्र कुमार कासलीवाल, सचिव इंजी. विनोद कुमार बडजात्या, कोषाध्यक्ष इंजी. रमेश गंगवाल, कार्यकारिणी सदस्य इंजी. राकेश कुमार बगड़ा एवं इंजी. बी.पी. जैन सहित 40 से अधिक दंपति सदस्यों ने सहभागिता की।

जैन इंजीनियर्स सोसाइटी जयपुर द्वारा पिछले 11 वर्षों से 14 जुलाई को नियमित रूप से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए अधिकांश पौधे अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक इंजी. देवेंद्र मोहन जैन रहे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar