जयपुर/शाबाश इंडिया।

अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा, प्रादेशिक सभा एवं स्थानीय शाखा जयपुर के आह्वान पर विजयवर्गीय समाज सेवा समिति, मानसरोवर जयपुर के तत्वावधान में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-8, अरावली मार्ग, मानसरोवर में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए अशोक, नीम, आम सहित विभिन्न छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक संतोष जी, उपाध्यक्ष राजेंद्र जी एडवोकेट, प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेश जी, पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण जी, समिति अध्यक्ष आनंद विजयवर्गीय, महामंत्री दिनेश कुमार विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष योगेश विजयवर्गीय, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र जी, संतोष जी गुडलिया, राजेंद्र जी भाखरी, विनोद जी, महेंद्र जी, राकेश जी, जितेंद्र जी, मनोज जी, रामजीलाल जी तथा युवा संयोजक रविशंकर जी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
महिला संयोजिका अनीता विजयवर्गीय के नेतृत्व में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर शकुन्तला विजयवर्गीय, निर्मला, मीनू, विनती, इंदू, सुनीता, शशि, लतेश, मीना, रीना, कुसुम एवं मंजू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति अध्यक्ष आनंद विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


