अजमेर/शाबाश इंडिया।

राष्ट्रसंत भारत गौरव आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर जी महामुनिराज ससंघ का पावन चातुर्मास हेतु अजमेर से धर्मनगरी किशनगढ़ के लिए मंगल विहार भक्तिमय वातावरण में प्रारंभ हुआ। आचार्य श्री के मंगल विहार को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति का वातावरण दिखाई दिया।
प्रातः छोटे धड़े की नसियां में अतिशयकारी श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इसके पश्चात आचार्य श्री ससंघ ने किशनगढ़ की ओर मंगल विहार प्रारंभ किया।
विहार छोटे धड़े की नसियां से प्रारंभ होकर आगरा गेट एवं केंद्रीय बस स्टैंड मार्ग होते हुए निशान शोरूम पहुंचा, जहां ससंघ की आहारचर्या संपन्न हुई। निशान शोरूम के मालिक प्रदीप गर्ग ने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आचार्य श्री ससंघ का विहार कोठारी फार्म हाउस पहुंचा, जहां रात्रि विश्राम हुआ।
विहार के दौरान अजमेर के प्रसिद्ध भजन गायक संदीप बोहरा ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा और ससंघ के साथ रहे।
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत, किशनगढ़ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बैद, मंत्री प्रदीप गंगवाल, उपमंत्री नरेश गंगवाल, कोषाध्यक्ष अशोक पापल्या सहित जितेंद्र पाटनी, मुकेश काला, सुरेश काला, राजेंद्र सोगानी, विकास पाटनी, गौरव पाटनी, राजेश पांड्या, राजेश पहाड़िया, रवि काला, गजेंद्र गोधा, अरविंद बैद, सचिन अजमेरा, घीसालाल बड़जात्या, देवेंद्र गंगवाल, मनीष सेठी, अमित बैद, राजू कासलीवाल, राकेश पाटोदी, संदीप रांवका, सुनील लुहाड़िया, चंद्रप्रकाश अजमेरा, अरविंद सेठी, हरीश जैन, मुकुल काला सहित 100 से अधिक श्रद्धालु मंगल विहार में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुए।
किशनगढ़ की 50 से अधिक महिलाओं ने आचार्य श्री ससंघ का पड़गाहन कर आहारचर्या का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
आगामी कार्यक्रम
14 जुलाई 2026 (मंगलवार)
प्रातः कोठारी फार्म हाउस से विहार होगा। प्रेसीडेंसी स्कूल में आहारचर्या संपन्न होगी तथा सायंकाल आर.के. गर्ल्स कॉलेज में रात्रि विश्राम रहेगा।
15 जुलाई 2026 (बुधवार)
प्रातः 7:30 बजे डाक बंगला से भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो मुख्य चौराहा होते हुए जैन भवन पहुंचेगी। इसके उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।


