Tuesday, July 14, 2026

रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी का 26वां पदस्थापना समारोह संपन्न, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित रहेगा वर्ष

जबलपुर/शाबाश इंडिया।

रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी का 26वां पदस्थापना समारोह होटल कृष्णा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। रोटेरियन मनीष बजाज ने अध्यक्ष, रोटेरियन सचिन जैन ने सचिव तथा रोटेरियन सुनील जसवानी ने कोषाध्यक्ष के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन अरुण गुप्ता, सचिव अभिषेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल से पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम की जानकारी रोटेरियन नितिन जैन, चेयरमैन रोटरी पब्लिक इमेज द्वारा दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि आगामी प्रांतपाल भानु प्रताप चौधरी (2028-29) एवं विशिष्ट अतिथि राजपाल बजाज, पूर्व प्रांतपाल डॉ. निखलेश त्रिवेदी, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शिखा पोराणिक, सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटेरियन अमित जैन सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं जबलपुर के वरिष्ठ रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने रोटरी के आदर्श वाक्य “Service Above Self” को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रक्तदान एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा परियोजनाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन मनीष बजाज ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ओजस्वी के सहयोग से सेवा, नेतृत्व एवं मित्रता की भावना के साथ समाजहित के विभिन्न प्रकल्पों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी रोटरी वर्ष थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित सेवा कार्यों पर विशेष रूप से केंद्रित रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन तल्लीन सिंह बावा एवं ऐंस पूजा जसवानी ने किया। समारोह में रोटरी परिवार के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar