Tuesday, July 14, 2026

बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का त्रैमासिक स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

जयपुर/शाबाश इंडिया।

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नेवटा में बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का त्रैमासिक स्नेह मिलन कार्यक्रम धार्मिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान पद्मप्रभु के समक्ष 105 आर्यिका विज्ञा श्री माता जी द्वारा रचित णमोकार दीप अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा 35 दीपकों के माध्यम से महामंत्र की आराधना की गई।

मंजू जैन सेवावाले के सान्निध्य में आयोजित दीप अर्चना कार्यक्रम का शुभारंभ संघ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों एवं सह सदस्यों ने णमोकार महामंत्र के 35 बीजाक्षरों के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए दीप समर्पित किए। आरती एवं महाअर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का मंगलाचरण शशि जैन, मंजू जैन एवं ज्योति जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। संघ के संस्थापक अध्यक्ष पी.सी. जैन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया, वहीं सचिव अभिनंदन जैन ने संस्था की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर संघ सदस्य प्रकाशचंद जैन, बगरू के विवाह के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उनका सम्मान किया गया। साथ ही हेमंत सोगानी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया। पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले पदम कुमार एवं चंद्रकांता जैन (पी.के.सी.के.) का भी सम्मान किया गया।

अष्टान्हिका विधान में इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले प्रदीप कांत-सरीता जैन एवं सुनील-कुसुम जैन का सम्मान किया गया। धार्मिक यात्राओं के संबंध में महेंद्र जैन ने आगामी यात्रा की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मंजू जैन सेवावाले द्वारा सदस्यों एवं सह सदस्यों के मनोरंजन के लिए हाउजी का आयोजन किया गया, जिसमें सरप्राइज गिफ्ट प्राप्त करने वाले सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में संघ अध्यक्ष आर.के. जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया। मंच संचालन कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र गंगवाल ने किया। सभी सदस्यों ने स्नेह मिलन के दौरान स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar