Tuesday, July 14, 2026

आचार्य शशांक सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास साधु सेवा तीर्थ पदमपुर में होगा

जयपुर/शाबाश इंडिया।

वात्सल्य मूर्ति, कविहृदय, राजकीय अतिथि एवं साधु सेवा तीर्थ के प्रणेता परम पूज्य आचार्य 108 श्री शशांक सागर जी महाराज ससंघ के आगामी चातुर्मास को लेकर श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघी जी, सांगानेर, जयपुर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास साधु सेवा तीर्थ, पदमपुर में होना निश्चित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 जुलाई को शिवदासपुरा से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 5:30 बजे आचार्य श्री ससंघ का साधु सेवा तीर्थ, पदमपुर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। बैठक में चातुर्मास के दौरान होने वाली कलश स्थापना की भव्यता एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जयपुर जैन समाज की विभिन्न कॉलोनियों से समाज प्रतिनिधियों सहित लगभग 60 से 70 महिला-पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने चातुर्मास आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से धीरज कुमार पाटनी, बाबूलाल बिलाला, एडवोकेट सुरेंद्र सोगानी (चित्रकूट कॉलोनी), अरविंद जैन (राजश्री वाले, वैशाली नगर), गगन जैन (सिविल लाइंस), निर्मल पांड्या (झोटवाड़ा), राकेश रावका, प्रमोद छाबड़ा (मुंडोता झोटवाड़ा), सुगन पापड़ीवाल (झोटवाड़ा), दीपक जैन पहाड़िया (चित्रकूट सांगानेर), मुकेश जैन (डीसीएम), राहुल जैन (मुहाना मंडी), नरेंद्र जैन शाह, चिरायु जैन (वरुण पथ), विधि जैन, मीनू जैन, अशोक कुमार कासलीवाल, मुकेश सोनी, अनिल कुमार जैन (थड़ी मार्केट), महीप जैन (थड़ी मार्केट), सुरेंद्र पाटनी (नेमी सागर), अक्षत काला, मनीष जैन, नीरज जैन (नेमी सागर), सिद्ध कुमार सेठी, नरेंद्र कुमार जैन, विकास पाटनी (नेमी सागर), नरेंद्र ठोलिया (नेमी सागर) सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar