Saturday, July 11, 2026

वृक्षारोपण के साथ भारत विकास परिषद ने मनाया 64वां स्थापना दिवस, एसबीआई का रहा सहयोग

भीनमाल | शाबाश इंडिया

भीनमाल। भारत विकास परिषद शाखा भीनमाल ने स्थानीय सार्वजनिक श्मशान घाट परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर अपना 64वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी में संगठन के इतिहास तथा परिषद के पाँच सूत्रीय मूल मंत्र—सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।शाखा संरक्षक अमृतलाल डी. प्रजापत एवं अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज परमार ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को हुई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को जागृत करना है।पूर्व अध्यक्ष डॉ. अक्षय बोहरा ने परिषद द्वारा वर्षभर संचालित जनहित एवं सेवा कार्यों, जैसे जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों की जानकारी दी। साथ ही आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष परसराम कंसारा ने सहयोग के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शाखा सचिव प्रभुराम पांचाल, एसबीआई बैंक प्रबंधक कुलदीप सोनगरा सहित भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar