कामां | शाबाश इंडिया

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा–कामां द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से श्री महावीर पार्क, कामां में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या के सान्निध्य में हुआ।
युवा परिषद, कामां के अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे।
मुख्य अतिथि उदयभान जैन ने कहा कि युवा परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने का भी एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में जैन समाज के उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री संजय बोलखेड़िया, कोषाध्यक्ष मयंक लहसरिया, धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ, शीतल जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, नवीन जैन, गौरव जैन, आर्यन जैन, दौलत जैन सहित युवा परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।


