Saturday, July 11, 2026

केसर चौराहा जैन मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया

केसर चौराहा स्थित श्री केसरिया पार्श्वनाथ चैत्यालय के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति की ओर से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन मुहाना मंडी रोड स्थित श्री बालाजी पैराडाइज में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित इस आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में साधर्मी बंधुओं ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष अजय गोधा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठ उद्योगपति नितेश जैन एवं सुषमा जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश गोधा, मनोज जैन एवं मनीष गोधा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समिति के मंत्री विनय जैन एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि आयोजन में महावीर कासलीवाल को सौधर्म इंद्र तथा अशोक छाबड़ा को कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सांस्कृतिक मंत्री विनीत जैन ने बताया कि पहले दिन आदि जैन एंड पार्टी द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक निखिल जैन एवं शैफाली जैन परिवार रहे। दूसरे दिन भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद धर्मसभा एवं संगीतमय विधान का आयोजन हुआ।

उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर समाज के सभी परिवारों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

समिति के सदस्य संजय जैन, मोहित जैन, अनिल जैन, भागचंद जैन, मुकेश जैन, रमेश सेठी, प्रद्युम्न जैन एवं मनोज गोधा ने बताया कि विधान में स्वर्ग के छह इंद्र एवं उनके छह प्रति इंद्र जोड़ों के रूप में विराजमान होकर पूजन-अर्चना की गई, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, अश्वनी जैन, कमलेश जैन, हेमंत जैन एवं बिट्टू जैन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में करीब 20 जोड़ों तथा 100 से अधिक महिलाओं ने विधान में भाग लिया। महिलाओं ने एक समान साड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल होकर जैन धर्म की प्रभावना की।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष महावीर कासलीवाल ने बताया कि अजय गोधा, सतीश जैन, आलोक जैन एवं विजय छाबड़ा परिवार ने भोजन एवं पूजन सामग्री की व्यवस्था में विशेष सहयोग देकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश गोधा ने बताया कि अजय गोधा, दिलीप जैन, अरविंद जैन, प्रद्युम्न जैन, सुरेन्द्र जैन एवं राजेंद्र जैन ने स्वर्ग के इंद्र तथा संजय बड़जात्या, कमलेश जैन, सुरेन्द्र जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन एवं कमलेश जैन ने प्रति इंद्र के रूप में विधान में सहभागिता कर पूजन-अर्चना की।

अशोक छाबड़ा एवं सुरेन्द्र पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों एवं जैन समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के सफल संचालन में समाज के प्रत्येक परिवार ने तन, मन और धन से सहयोग देकर अपनी सहभागिता निभाई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar