ब्यावर। शाबाश इंडिया

महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रीजन-3 की महत्वपूर्ण बैठक श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय, ब्यावर में आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास, सेवा गतिविधियों के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महावीर इंटरनेशनल द्वारा 1 से 14 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जनहित एवं समाजोपयोगी विभिन्न सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। संस्था सेवा, सहयोग एवं मानव कल्याण की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य कर रही है।
बैठक का आयोजन महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नरेंद्र कुमार राका के नेतृत्व में, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर नरेंद्र पारख एवं महावीर इंटरनेशनल यूनिक, ब्यावर के तत्वावधान में किया गया।
बैठक में बिजयनगर–ब्यावर जोन सहित विभिन्न केंद्रों के अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सेवा योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में संगठन की कार्यकुशलता बढ़ाने, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन, सदस्यों की सक्रिय सहभागिता, सदस्यता विस्तार एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्था की मासिक पत्रिका ‘महावीर प्रवाह’ के आगामी अंक के लिए रीजन-3 एवं रीजन-4 की प्रायोजकता तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में बिजयनगर–ब्यावर जोन अध्यक्ष वीर तेजमल बुरड़, MISRI डायरेक्टर वीर विनोद चोरड़िया, अजमेर जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, एपेक्स ट्रस्टी वीर पदमचंद जैन, रीजन कोषाध्यक्ष वीर दीपचंद कोठारी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सुशील छाजेड़, वीर यशवंत कोठारी, वीर नरेंद्र पारख, जोन सचिव वीर रुपेश कोठारी, जोन समन्वयक वीर विजय राज जैन, जोन कोषाध्यक्षा वीरा आशा चोरड़िया, यूनिक अध्यक्ष वीर राजेंद्र सुराणा, डायमंड अध्यक्ष वीर सुशील छाजेड़, महावीर इंटरनेशनल युवा अध्यक्ष वीर राजेश राका, रॉयल वीरा अध्यक्षा वीरा दीपशिखा सखलेचा, डायरेक्टर वीर वीरेन्द्र मेडतवाल, वीर दिलीप दक, वीर ध्रुव डोसी, महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के सचिव वीर निलेश बुरड़ तथा मणिपुर (इंफाल) की चेयरपर्सन वीरा आरती जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया। अंत में जोन सचिव वीर रुपेश कोठारी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों तथा प्रायोजक वीर राजेंद्र सुराणा (अध्यक्ष, यूनिक) एवं वीर नरेंद्र पारख का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
॥ जय महावीर ॥


