Wednesday, July 22, 2026

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा निःशुल्क डायलासिस कराया

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट के सहयोग से मंगलवार, 26 मई 2026 को वरुण सागर रोड निवासी 36 वर्षीय प्रतीक सिंह का पारस यूरोलॉजी हॉस्पिटल में निशुल्क डायलिसिस कराया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि चिकित्सा सहायता सेवा के अंतर्गत जरूरतमंद मरीज प्रतीक सिंह का डायलिसिस कराकर उसे राहत प्रदान की गई। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने जानकारी दी कि लायनिस्टिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत यह क्लब द्वारा कराया गया 9वां निशुल्क डायलिसिस है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अजमेर आस्था भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों की सेवा एवं सहयोग के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Previous article
Next article
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar