जयुपर। श्री महावीर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अलग – अलग प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम । कॉलेज के विद्यार्थी भानु प्रताप सिंह ने 31 वी अखिल भारतीय जीवी मावलकर शूटिंग चौंपियनशिप में भाग लिया व इस प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रोंज पदक प्राप्त किया। वही यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी योग टीम के अंतर्गत कॉलेज छात्र पूर्विक धूपिया को चुना गया। जवाहर कला केंद्र में आयोजित 6th जयुपर कला महोत्सव कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अलग – अलग कार्यक्रमों में भाग लिया , जिसके अंतर्गत रिंकी रुपानी ने सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और हिमानी दास ने कॉर्टून कैरीकेचर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के अध्यक्ष श्री उमराव मल संघी, मानद मंत्री श्री सुनील जी बख्शी , और कॉलेज प्राचार्य डा० आशीष गुप्ता की तरफ से उन्हें बधाईयां प्रेषित की गई।



