जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन ने राजस्थान जैन साहित्य परिषद, जयपुर द्वारा आयोजित श्रुत पंचमी समारोह में सहभागिता की । रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या ने बताया कि साहित्य परिषद द्वारा आयोजित जुलूस व धर्म सभा मे सदस्यों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया । बडजात्या ने बताया कि भव्य जुलूस में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर द्वारा अपने रीज़न पदाधिकारी गण , ग्रूप अध्यक्ष / सचिव एवं ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति से ज़ोरदार सहभागिता प्रदर्शित की गयी ।


