Saturday, September 21, 2024

नथिंग बिफोर कॉफ़ी ( NBC) ने मनाई छठी वर्षगांठ

जयपुर। नथिंग बिफोर काॅफी (NBC) ने छठी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जनता के लिए हर आइटम 99/- रुपए का कर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जयपुर शहर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा,जनता कालोनी जैन सभा के अध्यक्ष उजास पाण्डया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। धूम-धड़ाके के बीच केक काटकर 6ठीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर वर्षीय श्रीमती देवी पाण्डया की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही सुनील जैन राजू, सुरेन्द्र भौसा, शकुन्तला पाण्डया,प्रमिला पाण्डया सहित अन्य लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में चार दोस्तों आनंद जैन, अक्षय केडिया, अंकेश जैन, शुभम भंडारी द्वारा नथिंग बिफोर कॉफी का पहला आउटलेट खोला गया। वर्तमान में इसके राजस्थान, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत के 10 राज्यों में 41 स्टोर हैं। दिल्ली और एनसीआर में शीघ्र ही तीन आउटलेट खोले जाएंगे। 31 अगस्त को एनबीसी ने 6 साल पूरे कर लिए। एनबीसी की पूरे भारत में 100 से अधिक स्टोर खोलने की योजना है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article