Saturday, September 21, 2024

भगवान श्रेयांस नाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया

जयपुर। श्रावण शुक्ला पूर्णिमा बुधवार दिनांक 30.08.2023 को भगवान श्रेयांस नाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा जयपुर में श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि आज रक्षा बंधन के महा पर्व एवं भगवान श्रेयांस नाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर श्रद्धालुओं ने बड़े भक्ति भाव से पुजा अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। षोडश कारण महापर्व में 31.08.2023 से सांयकाल 7.00 बजे आरती के बाद सोलह कारण भावनाओं पर तत्व चर्चा 7.45 बजे से श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के पंडित राहुल शास्त्री के द्वारा की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article