Saturday, September 21, 2024

गुरूभगवंतो की जन्मोत्सव के तृतीय दिवस1500 जरूरतमंद भाई बहनों को अलग-अलग जगह पर और भोजन एवं वस्त्र प्रदान कियें गयें

मन पर विजय प्राप्त करने वाला मनुष्य इस जगत को जीत सकता है: महासती धर्मप्रभा

सुनिल चपलोत/चैन्नाई। मन पर विजय प्राप्त करने वाला मनुष्य जगत को जीत सकता है। मंगलवार साहूकार पेठ जैन भवन मे गुरूद्वय जन्मजयंती कार्यक्रम तृतीय दिवस महासती धर्मप्रभा ने श्रध्दांलूओ को धर्म उपदेश प्रदान करतें हुए कहा कि जिसने मन को जीत लिया तो उसे सब कुछ मिल जाएगा और हमारा मन काबू मे नहीं हुआ तो हमारे जीवन मे कभी भी सुख नहीं आने वालें है। मन वश मे होने पर ही हमारे सारे दुखः खत्म हो सकते है। और हम जीवन में सुखो प्राप्त कर सकते है ।लेकिन हमारे मन की गति सूर्य की किरणों से कहि लाख गुणा तीव्र है। जो हमारे मन को स्थिर नहीं होने देती है। अगर हम अभ्यास करे तो हम इस मन को स्थिर करके शांत सकतें है। बस जरूरत है हमे इस मन पर अंकुश और वश करने की,नहीं तो यह हमारा मन हमारे जीवन का पतन करने मे ज्यादा देर नहीं लगाने वाला है।मन हमारा साफ है, तो हमे तन को साफ करने की हमे जरूरत नहीं है और ना ही तीर्थ यात्रा पर जाने की आवश्यकता है और मन हमारा मैला है तो हम चारों धाम की तीर्थ यात्रा करले फिर भी हमारे पाप नहीं धूलने वालें है। हमारी आत्मा को हम उज्जवल बनाएंगे तभी हम जीवन मे सुख भोगनें है। हमें मन को वश मे करना ही पड़ेगा तभी हमारा मानव भव को सफल बन सकता है। साध्वी स्नेहप्रभा ने उत्ताराध्ययन सूत्र का वांचन करते हुए बताया की मन को वश मे करना मुश्किल है लेकिन अंसभव नहीं है। मोह से जुड़ा हमारा मन हमे दुखः देता है और हम से पाप करवाता है। क्योंकि हमारा मन संयमीत नहीं है। धर्म की शिक्षा के द्वारा हम मन को काबू मे करके शांत कर सकते है। यह मन ही है,जो हमे रूलाता और हमें हंसाता है। जब हम काम,क्रोध,मोह,माया और लोभ एवं आसक्ति के बंधनों से हम बाहर नहीं निकलेगे तब तक हमारे जीवन मे सुख नहीं आने वालें है। सुखो को प्राप्त करना है तो हमे मन को वश मे करना ही पड़ेगा, तभी हमारे जीवन मे सुख आयेंगे।वरना हमे दुःखो से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। श्री संघ के कार्याध्यक्ष महावीर चन्द सिसोदिया ने बताया कि मरूधर केसरी मिश्रीमल जी महाराज एवं लोकमान्य संत रूपमुनि जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तृतीय दिवस के लाभार्थी खवासपुरा निवासी गौभक्त दानवीर भामाशाह जे.अमरचन्द,विजयराज सुनिल कुमार,कमलेश जितेन्द्र कोठारी ने पोरूर वृध्दा आश्रम,लिटिल ड्रॉप्स और कच्ची बस्तियों बेसाराह जरूरतमंदों को वस्त्र और भजन करवाया एवं साहूकार पेठ संघ के तत्वाधान मे 15 00 जरूरतमंद बेसाहरा भाई बहनों को भोजन करवाने साथ वस्त्र प्रदान किये गये। निर्मल मरलेचा और उनकी टीम ने वस्त्र वितरण भोजन की ओर सुंदर व्यवस्था की श्री संघ साहूकार पेठ अध्यक्ष एम.अजितराज कोठारी कार्याध्यक्ष महावीर सिसोदिया हस्तीमल खटोड़, सुरेश चंद डूंगरवाल,महावीर चंद कोठारी बादलचंद कोठारी, महामंत्री सज्जनराज सुराणा,शम्भूसिंह कावड़िया,अशोक सिसोदिया ने साध्वी मंडल के सानिध्य मे गौभक्त जे.अमरचन्द,विजयराज कोठारी को शोलमाला मोमेंटो देकर बहूमान किया। बुधवार को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर विषेश धर्मसभा मे साध्वी धर्मप्रभा के द्वारा भाई बहने के रिश्ते का महत्व बताया जाएगा ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article