Sunday, September 22, 2024

जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ द्वारा शांति विधान का आयोजन

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ का सावन की फुहार कार्यक्रम दिनांक 20 अगस्त खो नागोरिया गोनेर रोड पर संपन्न हुआ। ग्रुप अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि शांति धारा राजेंद्र जैन सचिव, मंगल कलश विजय जैन एवं अन्य कलश संयम जैन, मनोज जैन विनोद जैन एवं राहुल जैन द्वारा स्थापना की। अखंड दीपक की स्थापना महेंद्र जैन द्वारा की गई। शांति विधान साक्षी जैन प्रसिद्ध गायिका द्वारा करवाया गया ।सभी सदस्यों ने मंत्रमुग्ध कर भक्ति भाव से शांति विधान का आयोजन किया। सभी सदस्यों ने पौधरोपण भी किया लकी ड्रॉ पारितोषिक मुख्य समन्वयक अनिल नीरा गदिया द्वारा दिए गए। सावन हाउजी के पारितोषिक, सुकेश सपना काला, संजय निशा गोधा, पंकज पिंकी पाटनी, सुधीर नीलू जैन द्वारा दिये गये। कार्यक्रम में मनीष झंझरी इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं संस्थापक अध्यक्ष, अभय गंगवाल पूर्व अध्यक्ष, संजय जैन पूर्व अध्यक्ष, सुनील सोगानी उपाध्यक्ष, सुकेश काला संगठन मंत्री, संजय काला कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। महेंद्र जैन द्वारा फूड कोऑर्डिनेटर की अहम भूमिका निभाई। हर घर तिरंगा के पारितोषिक ग्रुप अध्यक्ष राहुल रश्मि जैन द्वारा दिये गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article