Sunday, September 22, 2024

जैन सोशल ग्रुप अरिहंत ने जीव दया व मानव सेवार्थ कार्यक्रम आयोजित किए

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन नॉर्दर्न रीजन के तत्वावधान में सभी जैन सोशल ग्रुप्स के लिए हर वर्ष की तरह सेवा सप्ताह जीव दया एवं मानव सेवा कार्य हेतु 13 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 के मध्य सेवार्थ कार्यक्रम रखा गया। इस योजना के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप अरिहंत परिवार ने अपने सभी दंपत्ति सदस्यों के सहयोग से जीव दया एवं मानव सेवार्थ सेवाओं के लिए ग्रुप के सभी दंपति सदस्यों ने प्रसन्नतापूर्वक अपनी यथाशक्ति नेक कार्य के लिए श्रम प्रदान किया। इस कार्य में सर्वप्रथम गौशाला में चारा एवं कबूतरों को दाना, जरूरतमंदों को इंदिरा रसोई के माध्यम से भोजन वितरण, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूलों में फल एवं मिठाई का वितरण, पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण, नेत्रहीन स्कूल में बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था एवं बच्चों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया, कोढ आश्रम में वस्त्रों का वितरण, सेवार्थ कार्यक्रम के अंतिम दिवस में वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन व्यवस्था प्रदान की। अरिहंत ग्रुप के सचिव कमलेश चांदवाड में बताया कि सेवा सप्ताह का यह कार्य जैन सोशल ग्रुप परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह और हर्ष के साथ में संपन्न किया और सभी को इस कार्य के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article