Sunday, September 22, 2024

त्रिदिवसीय महामहोत्सव का ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

धर्म हमेशा साथ देता है: आचार्य विवेक सागर

अनिल पाटनी/अजमेर। श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति के तत्वावधान एवं आचार्य विवेक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंचायत छोटा धड़ा नसियां में त्रिदिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में आचार्य विवेक सागर महाराज ने कहा कि आज के व्यक्ति को सुकून की जरूरत है,सबकुछ हैं लेकिन सुकून नही है,सच्चे विचारो से सुकून मिलता है, धर्म हमेशा साथ देता है, संपूर्ण ताकत भक्त की भक्ति में होती है जो श्रद्धा और समर्पण से अपने जीवन को सार्थक कर लेती है। महोत्सव में प्रात ध्वजारोहण मनोज -रूपश्री मोड़ासिया, भक्तामर मंगल कलश स्थापना एवं मांगलिक क्रियाए कैलाश पाटोदी एवं टिकम चन्द पाटनी परिवार ने सम्पन्न की।
भगवान नेमीनाथ स्वामी महामण्डल विधान में 135 अर्घ समर्पित
पदम चन्द सोगानी ने बताया दोपहर में 22 वें तीर्थकर भगवान नेमीनाथ स्वामी के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर पंचायत छोटा धड़ा मन्दिर परिसर में संगीतमय महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामुहिक एवं एकल 135 अर्घ समर्पित किये गये।
विधान के मांडले पर मुख्य सहित पांच मंगल कलश की स्थापना
फोरोजाबाद आचार्य महाराज के मंत्रोच्चार के साथ विधान के मांडले पर मुख्य मंगल कलश की अजय बाकलीवाल, चतुर्थकोण मंगल कलश कुसुम जैन,अभय कुमार सेठी,ए.एस.इ.दिल्ली, आशीष जैन फिरोजाबाद ने स्थापना की।
महिलाओं एवं पुरुषों ने किये भक्ति नृत्य
आचार्य महाराज के मुखारबिंद से अर्घ एवं गायक लोकेश ढिलवारी,विजय जैन ने मधुर आवाज में संगीतमय विधान कराया विधान के मध्य मधुर भजनो पर महिला एवं पुरुष वर्ग ने भक्ति नृत्य कर आनन्द लिया।
त्रिदिवसीय महामहोत्सव में मंगलवार का कार्यक्रम
पदम चन्द सोगानी ने बताया त्रिदिवसीय महामहोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन प्रातः 8.15 गुणानुवाद, प्रवचन सभा दोपहर 1 बजे संगीतमय तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी विधान, सांय 7 बजे महाआरती एवं भक्तामर दिपर्चना का आयोजन होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article