Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल ने किया वृक्षारोपण

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल, जयपुर द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप, इंट.फेडरेशन, के स्थापना दिवस 17अगस्त (फेडरेशन डे) के अवसर एवं जे एस जी आई एफ नॉर्दर्न रीजन के आव्हान पर अयोजित फेडरेशन डे और आश्रय सेवा सप्ताह” के अंतर्गत 16 अगस्त को पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत श्याम नगर स्थित विवेक विहार जैन मंदिर के सामने स्मृति पार्क मे विभिन्न प्रजातियों के 05 से 08 फ़ीट की ऊंचाई वाले एक ही प्रजाति के 24 वृक्षों के साथ साथ करीब 150 फल, एवं छायादार पेड़ रोपित कर, कैपिटल ग्रुप, जयपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की भावना बहाई गई! एक ही प्रजाति के 24 वृक्षों की संख्या का चयन कैपिटल ग्रुप की स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण के संदर्भ मे भी लिया गया। कार्यक्रम पुण्यार्जक ग्रुप कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष अनिता जैन रहे। कार्यक्रम मे रीजन चैयरमैन महेन्द्र सिंघवी का सानिध्य प्राप्त हुआ, साथ ही ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष सुभाष-शकुन्तला जैन, अध्यक्ष अनिल-प्रेमा राँवका, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल, नवीन नलिनी जैन, उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैन,सचिव प्रमोद- सुनीता जैन के साथ-साथ ग्रुप कार्यकारिणी सदस्य विनोद सुधा जैन, राजकुमार काला के साथ स्थानीय निवासियों ने भी अपने हाथों से वृक्ष रोपित कर सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article