Sunday, September 22, 2024

77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया

जयपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर, जयपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद टाटीवाल अध्यक्ष जेके फाउण्डेशन, विशिष्ठ अथिति एडवोकेट ममता, एडवोकेट सीता, पूर्व एस.एम.सी. अध्यक्ष हंसराज बैरवा, एस.एम.सी. अध्यक्ष ज्योति, श्योजीराम बेनीवाल रहे। अथितियों का संस्था प्रधान डाॅ. सुमन विष्ट व उमा गुर्जर द्वारा संस्था का बैच लगाकर व मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया गया। मंच संचालन अंजती बुनकर ने किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कहानी नाटक एवं नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को काॅपी व पेन देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article