Sunday, September 22, 2024

त्रिशला संभाग की शुभिका जैन ने जीता संस्कारी बहू का खिताब

जयपुर। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति का लहरिया उत्सव श्री दिगंबर जैन महिला समिति के सानिध्य में भट्टरकजी की नसिया में लहरिया उत्सव मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डॉडया एवं राजस्थान अंचल अध्यक्ष श्रीमती शालिनी बाकलीवाल के सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। शालिनी बाकलीवाल ने मंच संचालन किया इसमें राजस्थान की सभी संभाग की हजार के करीब महिलाओं ने हिस्सा लिया। त्रिशला संभाग अध्यक्ष श्रीमती चंदा सेठी एवं सचिव रेनू पांडे ने बताया कि अहिंसात्मक सौंदर्य प्रसाधन सोलह सिंगार सहित संस्कारी बहू प्रतियोगिता के अंतर्गत त्रिशला संभाग दुर्गापुरा की श्रीमती शुभिका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 5 राउंड हुए जिसमें प्रश्नोत्तरी, परिचय, संस्कार, नृत्य आदि सभी को बड़ी अच्छी तरह से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पास किए। मिसेज इंडिया श्वेता मोदी ने संस्कारी बहू की प्रथम विजेता शुभीका को ताज पहनाकर सम्मान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article