Saturday, September 21, 2024

विज्ञा तीर्थ स्थल पर आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का अवतरण महोत्सव धूमधाम से मनाया

सेकडों महिलाओं एवं पुरुषों ने किया भगवान शांतिनाथ का अनुष्ठान

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज विज्ञा तीर्थ कमेटी के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में सहस्त्रकूट जिनालय गुन्सी मे आयोजित कार्यक्रम में शांतिनाथ मण्डल विधान किया गया । जिसमें भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर अनुष्ठान संपन्न किया। सहस्त्रकूट विज्ञा तीर्थ के प्रचार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि पण्डित विमल कुमार बनेठा के निर्देशन मे एवं आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के मुखारविंद मंत्रोच्चार द्वारा भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा कर अभिषेक कार्यक्रम करवाया गया। जौंला ने बताया कि शांति मण्डल विधान के सोधर्म इन्द्र लल्लू लाल ओमप्रकाश जैन ललवाड़ी एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य इन्द्रकुमार जैन परिवार को मिला। विधान मे 120 श्री फल अर्ध्य संगीत के साथ समर्पित किए। जौंला ने बताया कि आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में भोजनामृत भोजनशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया। जिसके पुण्यार्जक मेवादेवी,अशोक जैन अमित जैन अनिता जैन सीनू जैन सोगानी परिवार चाकसू को सौभाग्य मिला। जौंला ने बताया कि अवतरण दिवस के मौके पर माताजी को पिच्छिका भेंट अनिल जैन पांडया बनेठा परिवार को एवं कमण्डल भेंट करने का सौभाग्य राजेन्द्र कुमार दिलिप कुमार जैन बगडी़ को मिला। इस दौरान पाद प्रक्षालन करने का सोभाग्य राजेन्द्र कुमार निर्मल कुमार जैन किशनगढ़ को एवं शास्त्र भेंट ओमप्रकाश जैन कठमाणा मिला। वस्त्र भेंट करने का सोभाग्य केलाश चन्द राजेन्द्र कुमार जैन को मिला। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल के मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम में गणाचार्य विराग सागर महाराज की तस्वीर का लोकार्पण कर पूजा अर्चना की जिसमे महिलाओं द्वारा विज्ञाश्री माताजी की संगीत के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद पराणा ने किया।इस अवसर पर माताजी ने सभी भक्तों को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जैन बनेठा, विजय गंगवाल, नरेश जैन बनेठा, अजय गंगवाल, विष्णु बोहरा, हितेश छाबड़ा, महेश मोठूका, महेन्द्र चंवरिया, सुनील भाणजा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, दिनेश चंवरिया, बंटी झांझरी, महेन्द्र भाणजा, विमल सोगानी, योगेन्द्र झिलाय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article