Monday, September 23, 2024

विश्व जैन संगठन ने भोजन वितरण किया

राजेश जैन दद्दू/इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर MY हॉस्पिटल पर “सेवा भाव कर्तव्य हमारा” संस्था के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य स्आंननद किया। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि संगठन के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आज इस अराजकता के माहौल में भगवान महावीर के बताए सिद्धांत ही सामायिक है। संपूर्ण विश्व को पुनः भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना। राजेश जैन दद्दू ने विश्व जैन संगठन के माध्यम से सरकार से मांग करते हैं कि भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष में भारत वर्ष को अहिंसा राष्ट्र घोषित किया जाए और भगवान महावीर स्वामी के सिध्दांत जियो और जीने दो का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। आज इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष मयंक जैन, राहुल जैन पॉजिटिव,पारस जैन, मनीष चौधरी, मुकेश जैन, संजय जैन, शैलेंद्र सोगानी, मनीष जैन, अशोक सामरिया, मयूर जैन, आशीष जैन ,आकाश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article