Sunday, September 22, 2024

उज्ज्वल राजस्थान आत्मनिर्भर भारत 2023: तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रारम्भ

एक ही छत के नीचे अनेक गुणकारी और उपयोगी उत्पाद किफायती मूल्यों पर उपलब्ध

उदयपुर। भारत सरकार की ओर से तीन दिवसीय उज्ज्वल राजस्थान आत्मनिर्भर भारत 2023 प्रदर्शनी होटल इंदर रेजिडेंसी में गुरूवार को शुरू हुई। प्रथम दिन स्कूली विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में आकर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रदर्शनी संयोजक (दिल्ली विजुअल) के मीतू पाल एवं मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन सहित विद्यार्थियों और किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ना है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर कई तरह की कार्य योजनाएं, सुविधाएं और सहायता प्रदान की जा रही है लेकिन आमजन को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से वह इनका पर्याप्त लाभ नहीं उठा पाते हैं। यहां इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे भारत सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न डिपार्टमेंट एवं कई औद्योगिक संस्थानों के उपक्रमों की 50 से ज्यादा स्टॉल्स लगी है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा स्टॉल लगी हुई है जिनमें इसरो, डीआरडीओ, हैंडीक्राफ्टस, एमआरसीआर, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन संस्थान, स्पोर्ट्स बोर्ड, आशा महिला मिल्क और हुडको प्रमुख हैं। बता दें, यह प्रदर्शनी 29 जुलाई तक रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक देखी जा सकती है। इतना ही नहीं इस प्रदर्शनी में बेहद किफायती मूल्यों पर अनेक गुणकारी और उपयोगी उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं।

रिपोर्ट/ फोटो : राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article