Sunday, September 22, 2024

महिला जैन मिलन द्वारा द्रव्य भेंट

मनीष विद्यार्थी/सागर। महिला जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 नेहानगर ने समोशरण महामंडल विधान के लिए द्रव्य भेंट की। परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभाकर शिष्या आर्यिका मां अकम्प मति माताजी ससंघ का चातुर्मास श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नेहानगर में धर्म प्रभावना पूर्वक चल रहा है, उसी दौरान आर्यिका श्री के मंगल सान्निध्य में ब्र. संजीव भैया कटंगी के निर्देशन में श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज नेहानगर के द्वारा किया गया। जिसमें महिला जैन मिलन नेहानगर की वीरांगनाओ द्वारा द्रव्य के थाल सजाकर द्रव्य समोशरण विधान के लिए द्रव्य भेंट की। इस विधान में वीरांगनाओं ने विधान सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया और भक्ति भाव से प्रभु की आराधना की।

पूजा विधि विधान से हमारे भावों की शुद्धि होती है: आ. अकम्पमति

पूज्य आर्यिका श्री ने आचार्य श्री के जीवन के बहुत से संस्मरण सुनाए और आचार्य श्री रचित मूक माटी ग्रंथ के बारे में बताया। माताजी ने बताया की विधान पूजन में जो भी श्रावक बैठते हैं उनके जीवन में विशुद्धी आती है। शुभ कर्मों का संचय होता है ,इसलिए सभी को पूजन- विधान में शामिल होना चाहिए। प्रतिदिन हमारे द्वारा जाने – अनजाने में पाप संचय होता है तो इसका नष्ट करने के लिए, शुभ कर्म करना जरूरी है जैसे हम पूजन विधि – विधान षट् आवश्यक के द्वारा हमें सही दिशा प्राप्त हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article