Sunday, September 22, 2024

सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र के अध्यक्ष नरेंद्र जैन पप्पाजी एवं कार्याध्यक्ष सुरेश काला मनोनीत

राजेश जैन दद्दू/डोंगरगढ़। छतीसगढ श्रमण संस्कृति के संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से नेमावर में निर्मित सुदर्शनीय जैन तीर्थ सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र ट्रस्ट नेमावर के चुनाव ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं आमंत्रित ट्रस्टीयों की उपस्थिति में डोंगरगढ़ छतीसगढ में संपन्न हुए जिसमें इंदौर की दिगंबर जैन समाज के दानवीर परिवार के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र कुमार जैन पप्पाजी को सर्व सम्मति से सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र ट्रस्ट नेमावर का अध्यक्ष, सुरेश काला खातेगांव को कार्याध्यक्ष एवं सुरेंद्र जैन बीजेपी को महामंत्री मनोनीत किया गया। मनोनयन के तुरंत बाद डोंगरगढ़ में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को अवगत करने सभी सदस्य एवं मनोनीत पदाधिकारियों ने आचार्य श्री के कक्ष में पहुंचकर श्रीफल समर्पित कर उन्हें अवगत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री ने सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया।
स्मरणीय है कि मनोनीत अध्यक्ष
नरेंद्र जैन के बड़े भ्राता सुंदर लाल बीड़ी वाले सिद्धोदय ट्रस्ट के 20 वर्ष तक अध्यक्ष रहे और उनके कार्यकाल में ही तीर्थ का सर्वाधिक निर्माण कार्य हुआ, लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व उनका निधन हो जाने के बाद संजय जैन मैक्स को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था लेकिन उनका भी हाल ही में निधन हो जाने से नरेंद्र को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जैन के मनोनयन पर इंदौर की दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सोशल ग्रुप फेडरेशन अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दिगंबर जैन परवार समाज केअध्यक्ष राजेश लारेल,हंसमुख गांधी, सुशील पांडया, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू संजीव जैन संजीवनी, टीके वेद, मनोज बाकलीवाल परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन आदि समाज के वरिष्ठ जनों ने नरेंद्र जैन पपाजी को बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article