Sunday, September 22, 2024

श्रीराम कथा 26 से, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया पोस्टर का विमोचन

जयपुर। जनता कॉलोनी स्थित जनोपयोगी भवन में 26 जुलाई से 3 अगस्त तक श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कथा के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजक गोरधन बड़ाया, एम गुप्ता, आशीष मेहता, अभिषेक शर्मा, बद्रीनारायण गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, चंद्र महेश झालानी, बिपुल लाभी, हर्षित कानूनगो,अशोक गोड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक गोरधन बड़ाया ने बताया कि इस मौके पर श्रद्धेय पुरूषोत्तम शरण महाराज वृंदावन वाले भक्तों को रामकथा सुनाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगी। कथा के शुभारंभ पर 26 जुलाई सुबह 8 बजे से विशाल कलश यात्रा जानकी वल्लभ लाल जू मंदिर से निकाली जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article