Friday, March 6, 2026

गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी की समाधी हुई

सुबह 7 बजे चूलगिरी के लिए निकलेगी डोल यात्रा

जयपुर। गणिनी आर्यिका रत्न सुपार्श्वमती माताजी की शिष्या गणिनी आर्यिका रत्न गौरवमती माताजी का गुरुवार मध्य रात्रि 11.22 बजे देवलोक गमन हो गया। शुक्रवार को प्रातः 7 बजे भट्टराक जी की नसियां से माताजी की डोल यात्रा चूलगिरी के लिए निकलेगी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि गणिनी आर्यिका गौरवमति माताजी का विगत कुछ दिनों से स्वास्थ्य नरम चल रहा था। गुरुवार को सायं 4.15 बजे आचार्य सुनील सागर महाराज के निर्देश पर आर्यिका संघ का भट्टराक जी की नसियां में मंगल प्रवेश हुआ था। आचार्य श्री प्रातः 6.15 बजे भट्टराक जी की नसियां से विहार कर प्रातः 7.30 बजे श्याम नगर जैन मंदिर पहुंचे थे और आर्यिका गौरवमती माताजी को आशीर्वाद दिया था साथ ही माताजी को भट्टराक जी की नसियां में प्रवेश का आमंत्रण दिया था। शुक्रवार को आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी की डोल यात्रा निकाली जाएगी साथ ही अंतिम क्रिया विधि सम्पन्न की जाएगी। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे ।

Previous article
Next article
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar