Saturday, September 21, 2024

बाराँ में विशाल रैली, मौन जुलूस

बाराँ। श्री दिगम्बर जैन महा समिति महिला संभाग बाराँ की अध्यक्ष चन्द्र कला सेठी ने बताया कि कल दिनांक 20 जुलाई को आचार्य काम कुमार नन्दी जी महाराज की नृशंस हत्या के विरोध में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सम्पूर्ण बाराँ बंद ,मौन रैली व ज्ञापन दिया गया। सचिव सरला जैन ने बताया कि इसमें सभी आयोजन में महासमिति की मुख्य भूमिका रही। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए भी महासमिति की करीब 20 सदस्याएं कलेक्टरेट परिसर पहुँची। वहाँ पुरुष महासमिति सचिव शिखर चन्द जैन व अशोक सेठी ने ज्ञापन प्रस्तुत किया। श्रद्धांजलि सभा नगर के मुख्य प्रताप चौक पर की गई।
सर्व धर्मो के अध्यक्ष द्वारा इस कृत्य की आलोचना की व सरकार द्वारा सभी धर्मों के साधु साध्वियों की सुरक्षा की उचित व्यवस्था की मांग की गई। इसमे समिति से करीब 50 महिला पुरुषों ने भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article