
जयपुर | शाबाश इंडिया।
सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल परिवार प्रताप नगर, जयपुर की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरयूएचएस अस्पताल के बाहर स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। वस्त्र पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
इस सेवा कार्य में आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विजेंद्र जैन, दिनेश गोयल, भविष्य गोयल, कविता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सूरज अग्रवाल एवं सतीश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


