Sunday, November 1, 2026

दीपावली मिलन और गरबा महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया गरबा-डांडिया, 90 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री पार्श्वनाथ महिला संभाग, थड़ी मार्केट, मानसरोवर की ओर से दीपावली मिलन एवं गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 90 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा, डांडिया व मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा कीं।

अध्यक्ष नीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ नीता जैन, मीनू जैन और मीनाक्षी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 46 की पार्षद श्रीमती शिवकांता पांडेय उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में क्रिएटिव सोल की सुषमा जैन ने उपहार सहयोगी के रूप में सराहनीय सहभागिता निभाई। महिलाओं ने दीपावली हाउजी और विभिन्न फन गेम्स में भाग लेकर खूब आनंद लिया। इसके बाद सभी ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा एवं डांडिया किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष नीता जैन ने किया। आयोजन की संयोजक मीना सेठी, सविता जैन, मीनू जैन, तन्वी जैन और मीनाक्षी जैन रहीं। अंत में पारितोषिक वितरण एवं सामूहिक सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

अध्यक्ष : नीता जैन मंत्री : भंवरी देवी जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar