Sunday, November 1, 2026

पद्मावती पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को दिया आँखों की देखभाल का संदेश, ‘स्क्रीन टाइम’ से दूरी के लिए किया जागरूक

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल, मानसरोवर में विद्यार्थियों को आँखों की देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसका विषय “Say No to Screen Time – स्क्रीन टाइम को कहें ना” रखा गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति (रोल प्ले) के माध्यम से मोबाइल, टीवी और अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से आँखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया। बच्चों ने बताया कि लगातार स्क्रीन देखने से आँखों में थकान, सूखापन और परेशानी हो सकती है।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को स्क्रीन का सीमित उपयोग करने, डिजिटल उपकरणों से उचित दूरी बनाए रखने, बीच-बीच में आँखों को आराम देने तथा खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनकी बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को मनोरंजक तरीके से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ देने के साथ अच्छी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar