Saturday, October 31, 2026

उदयपुर में चांदी के आभूषणों और कलात्मक उत्पादों का नया ठिकाना, बीआरबी ज्वेल्स का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम कल से

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

महापौर पारस सिंघवी सहित गणमान्य अतिथि करेंगे उद्घाटन, 5 नवंबर तक मेकिंग चार्ज पर मिलेगी विशेष छूट

झीलों की नगरी उदयपुर में चांदी के पारंपरिक शिल्प, आधुनिक आभूषणों और कलात्मक उत्पादों के शौकीनों को खरीदारी का नया ठिकाना मिलने जा रहा है। चांदी के उत्पादों के निर्माण और देशव्यापी आपूर्ति में तीन दशक से सक्रिय बीआरबी आर्ट एंड ज्वेल्स अब सीधे ग्राहकों से जुड़ने की पहल कर रही है।

कंपनी का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम ‘बीआरबी ज्वेल्स’ रविवार, 1 नवंबर को पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर उसके व्यावसायिक परिसर में शुरू होगा। शोरूम का उद्घाटन उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी, श्रीमती विमला बाहेती, टेम्पसन्स के निदेशक वी.पी. राठी, सुरेश ओझा एवं पूर्व आईपीएस प्रसन्नकुमार खमेसरा करेंगे।

पत्रकार वार्ता में कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि शोरूम की खासियत चांदी के उत्पादों की व्यापक और विविधतापूर्ण श्रृंखला होगी। यहां आकर्षक ज्वेलरी के साथ कलात्मक बर्तन, देवी-देवताओं की मूर्तियां, फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं और विवाह, त्योहार सहित विभिन्न अवसरों के लिए उपहार उपलब्ध रहेंगे।

निदेशक मनीष बाहेती ने बताया कि कंपनी पिछले 30 वर्षों से चांदी के उत्पादों का निर्माण कर देशभर के प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम को आपूर्ति कर रही है। अब उदयपुर में अपना पहला रिटेल शोरूम शुरू कर कंपनी ग्राहकों से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी।

निदेशक भरत बाहेती के अनुसार, शोरूम में कंपनी की अपनी फैक्ट्री में निर्मित 92.5 प्रतिशत शुद्धता वाले चांदी के उत्पादों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों की विशिष्ट कारीगरी से तैयार उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।

निदेशक विशाल बाहेती ने बताया कि शोरूम के शुभारंभ के उपलक्ष्य में ग्राहकों को 5 नवंबर तक चांदी के उत्पादों के मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट दी जाएगी।

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दर्शन बाहेती ने कहा कि शोरूम की परिकल्पना भारतीय रजत शिल्प की समृद्ध विरासत को आधुनिक डिजाइन और बदलती ग्राहक पसंद से जोड़ने की है। यहां उपयोगिता, कलात्मकता और उपहार संस्कृति का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट : राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar