
जयपुर | शाबाश इंडिया।
विश्व प्रसिद्ध लेडीज पर्स एवं गिफ्ट आइटम बनाने वाली कलांकित ब्रांड कंपनी की ओर से आयोजित रास डांडिया में जयपुरवासियों के साथ विभिन्न उपाधियों से सम्मानित सुंदरियों ने शानदार प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए। गरबा और डांडिया की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम में फैशन जगत की मॉडल्स, विजेताओं और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
मुख्य आयोजक एवं सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बसंत जैन बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जै श्री ज्वेलरी के चेयरमैन यस जैन रहे। मुख्य संरक्षक राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन तथा अध्यक्षता वन वर्ल्ड रियल एस्टेट सॉल्यूशन की चेयरपर्सन सोनी मिश्रा ने की। दीप प्रज्ज्वलन राजकुमार, चंदा जी सेठी, भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष सुनील कोठारी, इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यश कमल अजमेरा, जयपुर रीजन अध्यक्ष सुनील बज, संयोजक विक्रम जैन, राजेश सेठी, नरेंद्र उपाध्याय, अतिथि संजय झंवर, डी.जे.एस.जी. विराट की सचिव स्वग्रही माओ और वीर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज जैन सहित अन्य अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जयपुर के विभिन्न फैशन शो की मॉडल्स और विजेता रहीं। निर्णायक मंडल में लॉयन पीयूष सोनी, एलिगेंस दिवा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026 सोनाली राठौड़, एलिगेंस मिस एंड मिसेज दिवा ब्रांड एंबेसडर राजस्थान 2026 गरिमा चौहान, अनुष्का भारद्वाज, एलिगेंस मिसेज दिवा फरीन खान और रूप कंवर शामिल रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य कॉर्डिनेटर निर्मला जैन बैराठी ने बताया कि आयोजन राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जै श्री ज्वेलरी, वन वर्ल्ड रियल एस्टेट सॉल्यूशन, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज, पक्की भायली फाउंडेशन, भारतीय जैन संगठना, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट, डायमंड, वीर और वेल्थ पिरामिड सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
डांडिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, मिस ग्लोब इंटरनेशनल कोमल चौधरी, कलांकित मिस ईथरियल राजस्थान इंटरनेशनल पेजेंट की ब्रांड एंबेसडर, राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी जया मनराल, ब्रांड आइकन अनुष्का भारद्वाज, आरजू चौहान, स्टाइल ऑन रैंप 2026 की मिसेज विजेता प्रीति सिंह, मिस विजेता कृष्णा शर्मा, सुनयना फाउंडेशन की सुनयना बारी, शिव ब्यूटी की उर्मिला जांगिड़, फैशन डिजाइनर एवं मॉडल्स नूपुर सिंह और गरिमा चौधरी, सेलिब्रिटी गेस्ट मनीषा सोनी, लक्ष्मी गहलोत, मोनिका सिंह, प्रिया चंदेल, यशोदा मीणा तथा राजस्थानी अभिनेत्री प्रिया राजपूत सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया।
संयोजक राजीव सिंघवी और विक्रम जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट फीमेल डांस का पुरस्कार भावना, बेस्ट फीमेल ड्रेस का पुरस्कार स्वाति जैन, बेस्ट मेल डांस का पुरस्कार प्रमोद जैन, बेस्ट कपल डांस का पुरस्कार श्रीमती एवं श्री स्वाति जैन तथा बेस्ट किड्स डांस का पुरस्कार युग जैन ने जीता। वहीं बेस्ट डांडिया क्वीन का अवॉर्ड अनीषा गोयल और कोमल चौधरी को मिला। विजेताओं को ट्रॉफी, बुके और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। जै श्री ज्वेलरी की ओर से विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता शेखावत ने किया।


