Sunday, October 18, 2026

चंडीगढ़ में 19-20 दिसंबर को होगा महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का 31वां अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन

चंडीगढ़ | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का 31वां अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित होगा। ‘मैत्री पर्व 2026’ शीर्षक वाले इस अधिवेशन की थीम ‘सेवा से समर्पण और समर्पण से परिवर्तन’ रखी गई है। इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इंटरनेशनल डायरेक्टर, नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया ने बताया कि अधिवेशन में देश-विदेश से 1,500 से अधिक वीर साथी और वीरा बहनें शामिल होंगे। संयोजक रविंदर जैन, सह-संयोजक जितेश जैन एवं सुभाष चंद्र जैन तथा नॉर्थ जोन-द्वितीय की वाइस प्रेसिडेंट हेमा जैन के नेतृत्व में तैयारियां जारी हैं।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन, महासचिव सोहनलाल वैद्य, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए सुधीर जैन सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी, गवर्निंग काउंसिल और इंटरनेशनल डायरेक्टर्स ने अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया है।

वागड़ जोन, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, सुरेश गांधी, हर्षवर्धन जैन और जोन सचिव विनोद दोसी के नेतृत्व में 51 सदस्यीय दल विशेष ड्रेस कोड में अधिवेशन में भाग लेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar