
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर पब्लिक स्कूल, सी-स्कीम में नवरात्रि के अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा प्रस्तुत किया। संगीत की मधुर धुनों के बीच विद्यालय परिसर उत्सव और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा।
शिक्षिकाओं ने बच्चों को नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा जैन ने विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
इस आयोजन ने बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई।


