Wednesday, October 14, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिनिधित्व का मौका, सुबोध महाविद्यालय में प्री-आरडी चयन ट्रायल कैंप 2026 आयोजित

जयपुर | शाबाश इंडिया।

एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय (स्वायत्त), जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय, जयपुर, राजस्थान तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पूर्व गणतंत्र दिवस (प्री-आरडी) चयन ट्रायल कैंप 2026 का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुशासित, प्रतिभाशाली और समर्पित स्वयंसेवकों का चयन करना है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेणु जोशी ने बताया कि इस चयन शिविर के माध्यम से ऐसे स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं की प्रतिभा और क्षमताओं का आकलन किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर महाविद्यालय और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

शिविर में जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रतिभागियों की परेड, सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर उनकी योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

अधिकारियों और कार्यक्रम प्रभारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्रीय निदेशालय, जयपुर की यूथ ऑफिसर सुश्री करिश्मा टांक, डॉ. अनंत विजया सोनी, प्रो. गोविंद शर्मा, जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर, डॉ. भैरू सिंह यादव, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ. राकेश धाभाई सहित कार्यक्रम अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय सेवा योजना के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar