Wednesday, October 14, 2026

शक्ति नगर जैन मंदिर की नवीन कार्यकारिणी गठित, पदम चंद जैन बने अध्यक्ष और सुमत प्रसाद जैन को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पल्लीवाल मंदिर, शक्ति नगर, जयपुर की आमसभा में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यों के संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में राजेन्द्र कुमार जैन (बापू नगर) को संरक्षक, पदम चंद जैन (कीर्ति नगर) को अध्यक्ष, दिनेश चंद जैन (बापू नगर) को उपाध्यक्ष, सुमत प्रसाद जैन (परवैणी वाले) को मंत्री तथा पारस जैन गहनौली को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, महेश चंद जैन (खेरली वाले) को सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में श्रीमती मीना जैन, श्रीमती विमला जैन, शिखर चंद जैन, राजेन्द्र कुमार जैन (शक्ति नगर), सुरेश चंद जैन (परवैणी वाले), सतीश कुमार जैन (शक्ति नगर), संजय जैन (अलिपुर वाले), मनोज जैन (भागीरथ नगर), सुरेश चंद जैन (नदवई वाले) और दिलीप जैन (बापू नगर) निर्वाचित हुए।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar