Sunday, September 22, 2024

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित

सुधीर शर्मा/सीकर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदन में आज मानवता सेवा संस्थान समिति व बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कुदन के तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 21पौधे लगायें इस कार्यक्रम में गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैंक मैनेजर अनिल, डाॅ. गरिमा फगेडिया सरपंच प्रतिनिधि, सुलतान सुंडा, बसंत भास्कर, निर्मल महरिया, करण सिंह, रिछपाल सुंडा, सुनील महरिया, सुरेश करषणीया, मानवता सेवा संस्थान कुदन के अध्यक्ष अशोक भास्कर,अशोक सुडा,सतीश सुडा, पियुश शर्मा, हरिराम सुडा, सुभाष जांगीड़, ताराचंद आदि उपस्थित रहे।बैंक प्रबंधक अनिल ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमारी बैंक पौधारोपण कार्य करती है। मानवता सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि हमारी संस्था क‌ई कार्यक्रम गांव में आयोजित करेगी जिसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई व गरीब लड़कियों की शादी में भी सहयोग करेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article