Saturday, October 5, 2024

सांगानेर में भागवत कथा का आयोजन 9 से

जयपुर। सांगानेर के महावीर नगर वाई के श्री मालेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में 9 से 16 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से ब्रजधाम के पं. संजय शास्त्री दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य होगा। कथा का विश्राम 16 जुलाई को सुबह सवा नौ बजे हवन के साथ होगा। कार्य क्रम संयोजक योगेश शर्मा ने बताया कि 9 जुलाई को कलश यात्रा एवं श्रीमद्भागवत महत्व 10 जुलाई को सुखदेव जन्म राजा परीक्षित जन्म 11 जुलाई को कपिल अवतार ध्रुव चरित्र सृष्टि की रचना 12 जुलाई को बावन जन्म राम जन्म कृष्ण जन्म नंदोत्सव 13 जुलाई को बाल लीला गोवर्धन पूजा 14 जुलाई को रासलीला उद्धव संवाद रुक्मणी विवाह 15 जुलाई को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष सुखदेव विदाई और 16 जुलाई को कथा की पूर्णाहुति एवम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article