Monday, September 23, 2024

आचार्य श्री का चातुर्मास हेतु नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

तोरण द्वार सजाकर भक्तों ने उतरी आरती किया पद प्रक्षालन
संसार से अरूचि और धर्म से रूचि वड़ती चली जाना चाहिए: आचार्य श्री

अशोक नगर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा ग्रहण कर जिन धर्म की पताका फहरा रहे आचार्य श्री आर्जवसागरजी महाराज ससंघ का आज प्रातः काल की वेला में भव्य नगर प्रवेश हुआ जहां जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई,मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा,थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, महामंत्री विपिन सिंघाई, संयोजक उमेश सिघई, मनीष सिघई ,श्रेयांस घेला, कमेटी के अजित वरोदिया, राजेन्द्र अमन, संजीव भारिल्ल, मनीष वरखेडा, प्रदीप तारई सहित अन्य भक्तों ने मुनि श्री की नगर के बाहर से पारसनाथ मन्दिर संयोजक मनोज रन्नौद के साथ भव्य आगवानी कर मुनि संघ को पारसनाथ मन्दिर में प्रवेश कराया।
पार्श्वनाथ मंदिर से हुई भव्य शोभायात्रा प्रारंभ
पारसनाथ मन्दिर एक भव्य विशाल शोभायात्रा के रूप में आचार्यश्री के संघ को नगर में प्रवेश कराया इस शोभा यात्रा में आगे आगे बैन्ड वाजे उनके पीछे पाठशाला के बच्चे इसके बहूवेटी संगठन की महिलाऐ हाथ में ध्वज लहराते हुए उनके पीछे विमर्श जागृति महिला मंडल उसके बाद श्री विद्यासागर महिला मंडल उनके पीछे महिला जैन मिलन इसके बाद महिला महा समिति की वहने अष्टप्रतिहार के साथ उनके पीछे श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग महिला मंडल पुष्प संजा के साथ इनके पीछे महिला परिषद की वहने अष्ट दृव्य के साथ उनके वाद वामा देवी त्रिशला देवी महिला मंडल उनके पीछे श्री सुधासागरजी महिला मंडल शोभायात्रा में चल रहे थे वाल मंडल घोष इनके वाद श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग के उत्साही युवा दिव्य घोष के साथ आचार्यश्री आर्जवसागर जी महाराज ससंघ के आगे आगे चल रहे थे रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर आरती उतार कर अपनी श्रद्धा समर्पित की। यह शोभायात्रा सुभाष गंज मैदान में आकर धर्म सभा में वदल गई।
दीप प्रज्जवलित कर की महा आराधना
जहां सभा के प्रारंभ में मंगलगान विटिया सलोनी उमेश सिघई ने किया आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनवरण समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई थूवोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक टींगू मिल उपाध्यक्ष गिरीष अथाइखेडा धर्मेन्द्र रोकड़िया महामंत्री विपिन सिंघई मंत्री विनोद मोदी कोषाध्यक्ष सौरव वाझल आडिटर राजीवचन्देरी प्रचार मंत्री विजय धुर्रा मिडिया प्रभारी अरविंद जैन गोशाला अध्यक्ष दिनेश मैदपुर मंत्री प्रसुन प्रमोद मंगलदीप राष्ट्रीय महासचिव राकेश लालाजी सहित कमेटी सदस्यों ने किया इस दौरान आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य पारसनाथ मन्दिर संयोजक मनोज कुमार रन्नौद प्रकाश चन्द्र रन्नौद थूवोनजी के आडिटर राजीवचन्देरी सुरेश चंद्र मौसम कुमार संस्कार परिवार ने किया वहीं शास्त्र भेंट विमल जैन संजय मुडरा सुनील जैन वव्लू भइया पूजा मार्वल सुरेश चंद्र विनोद जैन राजू मेडिकल सहित अन्य भक्तों ने किया। भक्ति करने का चार माह के लिए सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आज हम सब के पुण्य और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों में अन्नय भक्ति से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा ले धर्म प्रभावना करने वाले आचार्यश्री आर्जवसागर जी महाराज का चातुर्मास मिला यहां वर्षायोग हमे धर्म ध्यान के नये नये आयामों से अवगत करायेगा युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि हम सब मिलकर बहुत भक्ति करेंगे जो लाभ मिलने जा रहा है वह चार माह तक जारी रहेगा इसलिए आप सब अपने को तैयार कर ले खासकर महिला मंडलो ने जो उत्साह वनाया वह और भी वृद्धि को प्राप्त हो इस दौरान वोली या नमन भइया दारा सम्पन्न कराई गई।
पुण्य को बड़ाया नहीं तो पुण्य खत्म हो जाएगा
इस दौरान आचार्य श्री आर्जवसागरजी महाराज ने कहा कि: सौलह कारण के विधान के साथ ही ब्रत करके अपने पुण्य को बड़ाये धर्म हमारे पुण्य में वृद्धि करता है यदि पुण्य को बड़ाया नहीं तो पुण्य खत्म हो जाएगा विचार करों की हमारे काम करने से क्या परिणाम निकल रहे क्या हम पुण्य बड़ा रहें हैं या पाप कि क्रिया में ही रत है साधु उपदेश देकर आपके ज्ञान को बड़ाता है ज्ञान ही जीवन का बहुत बड़ी साधन है ऐसे लोगों से मैत्री करें जिसके द्वारा राग देव्ष का प्रति कार हो जाए संसार से अरूचि हो कर धर्म के प्रति रूचि वड़ती चली जाती है ज्ञानी से ज्ञानी मिलने पर धर्म की दो दो वाते हो सकती है अपने जीवन को अच्छा वनाने की कला सीखें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article