
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दसलक्षण महापर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म के उपलक्ष्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ई-3, गोखले मार्ग, सी-स्कीम में भव्य धार्मिक लाइव म्यूजिकल हाऊजी का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायिका श्रीमती समता गोदिका ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति से सराबोर कर दिया।

समाज सचिव संजय छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक प्रवीण-रेखा निगोतिया परिवार रहे। म्यूजिकल हाऊजी के दौरान श्रीमती समता गोदिका ने 90 भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। कार्यक्रम में हाऊजी के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर ‘शाबाश इंडिया’ के संस्थापक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोदिका भी उपस्थित रहे। समाज की ओर से प्रवीण निगोतिया ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
अत्यधिक बारिश के बावजूद समाज के करीब 100 परिवारजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और धार्मिक म्यूजिकल हाऊजी का आनंद लिया।


