
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा अपने सदस्यों के लिए रविवार, 6 सितंबर को पदमपुरा जैन मंदिर में भव्य धार्मिक भक्ति संध्या एवं भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, भक्ति और पारिवारिक मेल-जोल का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भोज के साथ हुई। सदस्यों ने आत्मीय वातावरण में दाल-बाटी-चूरमा का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप के अनेक सदस्यों के माता-पिता भी उपस्थित रहे और आयोजन में सहभागी बने।
इसके पश्चात शाम 7:30 बजे भगवान पद्मप्रभु जी की आरती की गई। आरती के बाद प्रसिद्ध भजन गायिका प्रिया जैन निमोडिया ने भक्ति संध्या में अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि उपस्थित श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन हो गए। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूमते हुए भगवान के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम में ग्रुप के करीब 100 सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप के अध्यक्ष पियूष सोनी, सचिव हेमंत-श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी-सौरभ जैन, सह सचिव श्वेता-नीरज अजमेरा तथा कार्यकारिणी सदस्यों रमेश-पुष्पा जैन, अर्पित-सुरभि गोधा, अमित-रुचिका काला, अवधेश-मीनू पाटनी एवं शिखा-सुनील बाकलीवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा-शुभम निगोतिया, आशीष जैन एवं दीपावली-रमेश पटौदी रहे।
इस अवसर पर समाचार जगत से धीरेंद्र गोधा, आवा से संजय छाबड़ा तथा सुनील गंगवाल एवं बसंत जैन सहित कई गणमान्य अतिथियों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में ग्लोरी ग्रुप की ओर से सदस्यों के लिए लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। धार्मिक भक्ति, पारिवारिक सहभागिता और आपसी सौहार्द से सजा यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।


