Friday, September 4, 2026

माखनचोर की लीलाओं ने जीता सबका दिल, राजवंश स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

जयपुर | शाबाश इंडिया।

राजवंश पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में श्रीकृष्ण, राधा एवं ग्वाल-बालों की भूमिकाएं निभाते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन भी किया, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खूब सराहा।

विद्यालय निदेशक सीता चौहान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय सचिव अनिमेष चौहान ने जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य नवल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक अंजू खंडेलवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत और यादगार बना दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar