Saturday, August 29, 2026

मिशन मुस्कान में 50 विद्यार्थियों को 100 जोड़ी नवीन वस्त्र भेंट

रक्षाबंधन पर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

अजमेर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-2 के प्रान्तपाल एमजेएफ लायन निशांत जैन के प्रांतीय स्लोगन “फ्लाइट ऑफ ड्रीम” के अंतर्गत प्रांतीय प्रमुख सेवा कार्यक्रम “मिशन मुस्कान” के तहत लायंस क्लब अजमेर आस्था एवं लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के संयुक्त तत्वावधान में जवाई बांध क्षेत्र स्थित राजकीय इंद्रानगर प्राथमिक विद्यालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 100 जोड़ी नवीन वस्त्र भेंट किए गए। प्रत्येक विद्यार्थी को दो-दो जोड़ी गणवेश प्रदान की गई। साथ ही लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के सदस्यों के सहयोग से विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी के निर्देशन में किया गया। समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से वस्त्र एवं सेवा सामग्री उपलब्ध करवाई गई।

मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय एरिया कैबिनेट सेक्रेटरी लायन श्रवण राठी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर सेवा सामग्री प्राप्त करने के बाद आई खुशी ही इस सेवा की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य “मिशन मुस्कान” की भावना को सार्थक करते हैं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के अध्यक्ष लायन प्रवीण गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन सुरेश एरण सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छगनलाल मीणा ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी बिखेरी और सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar