
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप जयपुर गोल्ड एवं जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन नॉर्दर्न रीजन के संयुक्त तत्वावधान में ‘वतन के तराने’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोधा एवं अध्यक्ष राजकुमार बैद ने बताया कि ‘वतन के तराने’ के पांचवें संस्करण का आयोजन रविवार, 16 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे महावीर स्कूल, सी-स्कीम, जयपुर में होगा।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाटनी एवं सचिव मनीष कुमार जैन चांदवाड़ ने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार डॉ. गौरव जैन (सारेगामा फेम), संजय रायजादा (ABCL फेम), दीपशिखा जैन (गुरुकुल फेम) सहित अन्य कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार बैद एवं कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार राकेश गोधा ने बताया कि समारोह में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि होंगे। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जवाहरात व्यवसायी मनोज रेखा सेठी दीप प्रज्वलन करेंगे। निखिल-छवि सेठी एवं गौरिका जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में जैन सोशल ग्रुप के करीब 30 ग्रुपों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य एवं सदस्य हिस्सा लेंगे। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
राजकुमार बैद
अध्यक्ष
जैन सोशल ग्रुप जयपुर गोल्ड
मो. 9829051564


