
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर। आदर्श मीडिया की ओर से राधाकृष्ण लाइब्रेरी में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमलता सोनी के उपन्यास ‘खाई लगाई’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही मनीष वैद्य के उपन्यास ‘धूलकोट’ पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक राजाराम भादू ने की, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिवना प्रकाशन से प्रकाशित प्रेमलता सोनी के उपन्यास ‘खाई लगाई’ पर चर्चा करते हुए राजाराम भादू ने कहा कि उपन्यास को पढ़कर पाठक बेचैन हो जाएंगे और यही अच्छे लेखन की पहचान है। वहीं मनीष वैद्य के उपन्यास ‘धूलकोट’ को लेकर उन्होंने कहा कि यह पश्चिम के जादुई यथार्थ और भारतीय लोककथा की शैली का फ्यूजन है।
डॉ. सत्यनारायण ने दोनों पुस्तकों के शीर्षकों की सार्थकता पर चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साहित्य संगोष्ठी में साहित्यकार ज्ञानचंद बागड़ी, प्रेमचंद गांधी, चरण सिंह पथिक, नवल पांडे, तसनीम खान और महेश कुमार ने भी दोनों उपन्यासों के विभिन्न पक्षों पर विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन पूनम भाटिया ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार विनोद भारद्वाज, फारूक आफरीदी, भाग्यम शर्मा, नितिन यादव, स्वतंत्र मिश्र, अनुपम तिवारी, संतोषी, नीलम शर्मा, उज्जला लोहिया, अर्चना श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शक्ति वैद्य, तनिष्का, भागचंद, सोनू यशराज, प्रमोद और लक्ष्मण सिंह सहित अनेक साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।


